संत कबीर नगर में ईडी ने मदरसा शिक्षक की 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संत कबीर नगर के मदरसा शिक्षक शम्सुल हुदा खान की 53.46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2013 में ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद भी यूपी सरकार से वेतन और पेंशन प्राप्त की।