बभनौली के बिछुड़नाथ महादेव धाम का विकास 1.10 करोड़ से होगा

खानपुर के बभनौली स्थित बिछुड़नाथ महादेव धाम के विकास की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के प्रयासों से 1.10 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के ठहरने, मैरिज हॉल, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।