रीवा में मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाली यूपी की 9 सदस्यीय गैंग गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने 8 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है, जो नवरात्रि के दौरान फूलमती माता मंदिर में श्रद्धालुओं से चेन चोरी करने आई थीं। आरोपी 11 अक्टूबर को किराए की कार से रीवा पहुंचे थे और 13 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया।