मऊ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 65 वर्षीय बेचू चौहान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेचू अपने धान के खेत की निगरानी करने के बाद घर लौट रहे थे।