मऊ: मिट्टी की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला मलबे में दबी, बेटी को भी चोट
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुशामदपुर गांव में शनिवार रात मिट्टी की दीवार गिरने से 65 वर्षीय मुनाकी देवी मलबे में दब गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी ममता को हल्की चोट आई। ग्रामीणों ने मिलकर मुनाकी देवी को मलबे से निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए।