देवरिया में स्कूल परिसर में टूटा बिजली का तार, बाल-बाल बचे बच्चे
देवरिया के लार ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भूडूसरी में शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर से जुड़ा बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।