देवरिया में आटा चक्की पर बिजली चोरी का मामला, संचालक पर केस दर्ज

देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में कन्हौली चौराहा स्थित ओम ट्रेडर्स महारानी भोग आटा चक्की पर बिजली चोरी पकड़ी गई। गोरखपुर की विद्युत प्रवर्तन दल द्वितीय ने छापेमारी कर ओमकार नाथ और गौतम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।