गुलरिहा में बिल्डिंग मटेरियल दुकान से 10.95 लाख का गबन, कर्मचारी पर केस

गुलरिहा में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 10.95 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कर्मचारी खुर्शीद आलम पर आरोप है कि उसने धीरे-धीरे आठ लाख रुपये निकाले और ईंट बिक्री के 1.45 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।