गोरखपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए तैयारियां तेज, तीन पालियों में तैनाती

गोरखपुर नगर निगम ने 20 से 22 अक्तूबर तक दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के लिए एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा में कर्मचारियों की तैनाती की है। सभी स्थलों पर सफाई और व्यवस्था के लिए तीन पालियों में कर्मचारी तैनात रहेंगे।