कप्तानगंज में मुठभेड़: दो चोर घायल, छह लाख के आभूषण बरामद

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय चोर घायल होकर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।