वाराणसी में सिपाही को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

वाराणसी में असलहा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगीं। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो फरार हैं। घायल सिपाही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।