देवरिया में आबकारी विभाग का छापा, 65 लीटर कच्ची शराब और 7 गिरफ्तार
देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी कर 65 लीटर कच्ची शराब, 300 किलो लहन और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।