आजमगढ़: कुंटू सिंह के नाम पर रंगदारी वसूली के आरोप में चार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में माफिया कुंटू सिंह के नाम पर रंगदारी वसूलने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कारोबारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसमें से एक लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।