मऊ में फर्जी सरकारी नौकरी के मामले में पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR
मऊ के प्रमोद कुमार यादव ने लखनऊ में फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा देकर 14.82 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। छह महीने काम करने के बाद वेतन न मिलने पर ठगी का खुलासा हुआ, जिसके बाद चिरैयाकोट थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।