आजमगढ़ के रौनापार में झूठी लूट की सूचना देने पर युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में मिथिलेश गौतम ने 21 अक्टूबर को फायरिंग कर चार लाख रुपये और दो सोने की चेन लूटने की झूठी सूचना दी थी। जांच में सूचना असत्य पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।