गाजीपुर और गोरखपुर में PET परीक्षा संपन्न, 5165 अभ्यर्थी अनुपस्थित
गाजीपुर और गोरखपुर में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन हुआ। गाजीपुर में 16,704 पंजीकृत में से 11,539 ने परीक्षा दी, जबकि 5165 अनुपस्थित रहे। गोरखपुर में 46,416 पंजीकृत में से 34,407 ने परीक्षा दी।