गाजीपुर: सर्पदंश से मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता
गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में सर्पदंश से मृत 34 वर्षीय आशिया बेगम के परिवार को तहसील प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि आपदा राहत कोष से उनके बैंक खाते में भेजी गई है।