बलिया के रामनगर में करंट लगने से किसान भोला मौर्य की मौत
बलिया के रामनगर गांव में बुधवार सुबह करंट लगने से 52 वर्षीय किसान भोला मौर्य की मौत हो गई। वह खेत में सब्जी तोड़ने गए थे, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।