मऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान रामदरश यादव की मौत

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में शनिवार सुबह 55 वर्षीय किसान रामदरश यादव की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।