रेवतीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान मकसूद अंसारी की मौत

रेवतीपुर के नवली गांव में रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय किसान मकसूद अंसारी की मौत हो गई। वह खेत में दवा का छिड़काव करने के बाद लौटते समय हादसे का शिकार हुए।