बैरिया में किसानों की भीड़, बीज वितरण में धक्का-मुक्की

बैरिया में रबी फसल के लिए बीज लेने पहुंचे 500 से अधिक किसानों की भीड़ उमड़ी। गेहूं के बीज की पहली खेप पहुंचने पर धक्का-मुक्की हुई, लेकिन गोदाम प्रभारी की सूझबूझ से स्थिति संभाली गई। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।