घोसी में डीएपी खाद की कमी, किसान सुबह से इफको केंद्र पर कतार में
घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित इफको सेवा केंद्र पर डीएपी खाद की कमी के कारण किसान सुबह चार बजे से कतार में लग रहे हैं। सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने से किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।