देवरिया में झोपड़ी में आग से पिता, बेटी और भाई जिंदा जले, मां गंभीर

देवरिया के नोनापार गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में आग लगने से पिता जितेंद्र, उसकी तीन साल की बेटी शनि और भाई बालकिशन की जलकर मौत हो गई। पत्नी लीला गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।