देवरिया में सड़क हादसे में पिता की मौत, चार बच्चों का छिना सहारा

देवरिया में पिता अमिताभ प्रजापति (40) अपनी बेटी के इलाज के लिए जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर एक तेज रफ्तार बाइक से हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अमिताभ की गोरखपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।