देवरिया में पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मिश्रौलिया गांव में शनिवार को 40 वर्षीय मजदूर राजकुमार चौहान पेड़ की डाल काटते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।