बलिया के कुशहा भाड़ में चोरों ने गोदाम से 40 बोरी चावल चुराए
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने कारोबारी सुभाष गुप्ता के गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल पिकअप में लाद लिया। ग्रामीणों की आहट पर चोर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस एक घंटे बाद पहुंची।