गाजीपुर से पुणे के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, 13 अक्टूबर से शुरू

गाजीपुर से पुणे के लिए द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 01431 हडपसर से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि वापसी ट्रेन 15 अक्टूबर से रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।