बनरहा में नाली में गंदा पानी बहाने पर मारपीट, चार पर केस दर्ज

बनरहा गांव के वार्ड नंबर एक में नाली में गंदा पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित राम आशीष प्रसाद ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर उनके बेटे को भी घायल कर दिया।