आजमगढ़ में भूमि विवाद में मारपीट, 9 लोग गिरफ्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 20 अक्टूबर को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं।