बलिया में अवैध खनिज परिवहन पर 60 वाहनों पर 30.51 लाख का जुर्माना
बलिया में छह से आठ अक्तूबर के बीच अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान में 500 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 60 वाहनों पर 30 लाख 51 हजार 760 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जो मौके पर ही वसूला गया।