मऊकृषि और मंडी

मऊ में पराली जलाने पर 15 हजार रुपए तक जुर्माना, कंबाइन सीज होगी

मऊ जिले में धान की कटाई के दौरान पराली जलाने पर कृषि विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है। बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) वाली कंबाइन हार्वेस्टर को सीज किया जाएगा और पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो खेत के रकबे के अनुसार 2,500 से 15,000 रुपए तक हो सकता है।