गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट से तीन भाइयों की मौत

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से तीन भाइयों की मौत हो गई। इस मामले में बिजली विभाग के पांच कर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है, जबकि दो को हिरासत में लिया गया है।