गोरखपुर में प्लेवे स्कूल के शिक्षक-प्रिंसिपल पर बच्चे के साथ मारपीट का केस

गोरखपुर के यूरो किड्स प्लेवे स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षक नैन्सी और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप है कि 13 अक्टूबर को बच्चे को थप्पड़ मारा गया और उसके बाल पकड़कर घसीटा गया।