आजमगढ़ में तेज आवाज में डीजे बजाने पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और प्रतियोगिता कराने पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को सीज कर 32 साउंड बॉक्स समेत अन्य उपकरण जब्त किए हैं।