वाराणसी में लाट भैरव मंदिर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
लाट भैरव मंदिर में तिलकोत्सव और विवाहोत्सव के दौरान पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो के मामले में उपनिरीक्षक बलिराम यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।