गोरखपुर में चलती कार में शार्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड पर शुक्रवार सुबह एक चलती कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक विवेक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। घटना से सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।