देवरिया के अहिरौली बघेल में गुमटियों में आग, 10 हजार का सामान जलकर राख

बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल में 21 अक्टूबर की रात दो गुमटियों में आग लग गई। आगजनी में करीब 10 हजार रुपये का सामान जल गया है, जिसके लिए स्थानीय निवासी अभय सिंह ने अराजक तत्वों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।