देवरिया में पेट्रोल पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आग, यातायात रोका गया

देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बैतालपुर स्थित एचपीसीएल डिपो के पास गुरुवार शाम पेट्रोल पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आधे घंटे तक यातायात रोक दिया गया।