गाजीपुर के बेलसड़ी गांव में आग से किसान का घर जलकर खाक

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में बृजभान यादव की झोपड़ी में रविवार को आग लग गई। आग में नगदी, बिस्तर, कपड़े और अनाज समेत सारा सामान जल गया, जिससे परिवार बेघर हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया है।