गोरखपुर: विजय चौक पर बिजली के केबल में आग, एक हजार घरों की बिजली गुल

गोरखपुर में विजय चौक पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बिजली के केबल में आग लग गई। आग लगने से एक हजार से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।