आजमगढ़ में ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर एक ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। चालक गोबिंद यादव और खलासी ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा जल गया।