गोरखपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल गोदाम में आग, 20 घर खाली कराए गए

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे तारपीन तेल के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर 20 से अधिक घरों को खाली कराया गया और 10 दमकल गाड़ियों ने करीब 90 मिनट में आग पर काबू पाया।