गाजीपुर में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, दो घायल

गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर में क्रिकेट खेलकर लौट रहे दो युवकों पर फायरिंग की गई। घायलों की पहचान राघवेश सिंह यादव (35) और पंकज सिंह यादव (25) के रूप में हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।