गौरीबाजार में लूट की मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
गौरीबाजार थाना पुलिस ने 4 अक्टूबर को खैरटिया गांव के पास हुई मोटरसाइकिल लूट के मामले में चार आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ घटना में इस्तेमाल की गई दो अन्य बाइक भी बरामद की हैं।