गाजीपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में 14 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।