गाजीपुर: कोहरे में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, नेपाल के श्रद्धालु बाल-बाल बचे
गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार देर रात कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल के छह श्रद्धालु बाल-बाल बचे, जबकि एक महिला को मामूली चोट आई।