देवरिया: वन विभाग ने बिना अनुमति सागौन की लकड़ी काटने पर की कार्रवाई

बरियारपुर के सरौरा टोला धूमनगर में वन विभाग ने बिना अनुमति सागौन की लकड़ी काटने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली, लकड़ी काटने की मशीन और अन्य सामान जब्त कर सभी सामग्री को देवरिया पहुंचाया।