गाजीपुर के बब्बन राम ने वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स में जीते तीन पदक
गाजीपुर के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित 5वीं वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स नेशनल चैम्पियनशिप में तैराकी के तीन इवेंट में पदक जीते हैं। उन्होंने 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रांज मेडल हासिल किया।