गोरखपुर में रिटायर्ड दरोगा से 1.55 लाख की ठगी, FIR दर्ज
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा राम निरंजन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1,55,499 रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने दो महीने पहले शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।