गाजीपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, दो युवकों पर केस दर्ज
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव के संजय कनौजिया ने दो युवकों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जनार्दन राम और मनोज कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।